जामा। थाना क्षेत्र के महारो के समीप स्थित चेक डैम में डूबे युवक के शव को सोमवार को जामा थाना पुलिस की निगरानी में स्थानीय मछुआरों ने डैम से बाहर निकाल लिया| ज्ञात हो कि रविवार को बासुकीनाथ के पांच युवक महारो के पास स्थित चेक डैम में स्नान करने गए थे। नहाने के लिए सभी पांच युवक डैम में उतरे, लेकिन उनमें से चार युवक बाहर निकले, एक युवक पानी के अन्दर रह गया| जिसकी डैम में डूबने से मौत हो गई । युवक को खोजने में परिजन, स्थानीय नागरिक और जामा थाना पुलिस विफल रहे| तत्पश्चात पुलिस को मछुआरे या गौतखोर की मदद लेने की आवश्यता पड़ गई। सोमवार के सुबह मछूआरो और ग्रामीणों के सहयोग से युवक का शव बरामद कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक बासुकीनाथ बस स्टैंड के पास स्थित मकान में रहता था| युवक जरमुंडी प्रखंड के दौलत पुर गांव का निवासी बताया गया है| जिसकी पहचान सुमन कुमार यादव 22वर्ष पिता सुरेश मांझी उर्फ ढीबू मांझी के रूप मे हुई है। सुबह जैसे ही स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणो के मदद से शव बरामद किया गया, घरवालों और परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इधर जामा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। वहीं घर वालों ने साथ नहाने आए दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है| पूरी जांच पड़ताल के बाद ही घटना का पता चलेगा। परिजनों के द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।


