देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के एक महिला ने रिखिया थाना में घर में घुसकर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास सहित छेड़खानी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आमगाछी गांव के रणवीर यादव, पिता स्व० रामदेव यादव.मुन्ना यादव,पिता,सुभाष यादव. सुभाष यादव,पिता,स्व० भुनेश्वर यादव.बबलु उर्फ बालमुकुन्द यादव,पिता स्व०नुनुलाल यादव.कबुतरी देवी, पति बबलु उर्फ बालमुकुन्द यादव, राधा देवी,पति स्व० रामदेव यादव,अनिता देवी, पति स्व० जयकान्त राउत को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में उन्होंने पुलिस को बताई कि बीते 30 जुलाई शाम को उक्त आरोपी द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया तथा रणबीर यादव एवं मुन्ना यादव के द्वारा उठाकर जबरन कमरे में ले जाया गया। अनिता देवी ने मुँह पर थप्पड़ मारते हुए कहा कि इसे नंगा कर बलात्कार करो तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाई है। इधर रिखिया थाना प्रभारी ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


