संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट- ब्याहुत कलवार समाज समिति बरहेट की ओर से रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बलभद्र पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया. इस अवसर पर ब्याहुत कलवार समाज के महिला-पुरुषों ने पूजा में भाग लेकर विधि-विधान से बलभद्र देव की पूजा-अर्चना और आरती की.पूजा संपन्न होने के बाद समाज की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. इसमें समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया. शाम को बलभद्र देव की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक भूतेश्वर नाथ मंदिर के समीप गुमानी नदी में विसर्जित किया गया. प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने बलभद्र देव के जयकारे लगाए.पूजा कार्यक्रम में रवि भगत, पप्पु कुमार भगत, मुकेश भगत, लालू भगत, शंकर भगत, प्रभात भगत, गोपाल भगत, लड्डू भगत, पूनम भगत समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


