गोड्डा:- व्यवसाइयों की सबसे बड़ी संस्था चैंबर ऑफ कॉमर्स & इंडस्ट्रीज के गोड्डा ईकाई का चुनाव रविवार को सम्पन हुआ। जिसमे 21 कार्यकारणी सदस्य चुने गए। चुनें गये सदस्यों में सर्वाधिक 189 मत लाकर प्रथम स्थान पर प्रकाश अग्रवाल रहे। वही167 मत पाकर मुकेश बर्नवाल एवं प्रीतम कुमार गाडिया दोनों संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पे मोहम्मद कामरान रहे जिन्हे 160मत मिले। चौथे स्थान पे सुबोध प्रसाद साह जिन्हे 159 मत मिले, पांचवे स्थान पर बीरेंद्र कुमार सिंह 154 मत, छठे स्थान पे हीरालाल मंडल रहे 143 मत, सातवे स्थान पे प्रीतेश नंदन रहे 139 मत, आठवें स्थान पे पीयूष कुमार 135 मत, नवें स्थान पे अमित प्रसाद साह उर्फ़ बबलू साह 132 मत, दसवें स्थान पे नलिन रंजन किशोर 131 मत, ग्यारवें स्थान पे प्रवीण कुमार भगत121मत, बारहवें स्थान पे विकाश कुमार टेकरीवाल 116 मत, तेहरवें स्थान पे मो० महताब आलम 114 मत, चौदहवें स्थान पे मुकेश कुमार 110 मत, पंद्रहवें स्थान पे सुधांशु शेखर ठाकुर जिन्हे 108 मत, सोलहवें स्थान पे अभिषेक कुमार साह उर्फ अमित 103 मत, सतरहवें स्थान पे मोहम्मद अफसर जमा 98 मत, अठारहवें स्थान पे चेतन कुमार दत्ता 91 मत, उन्नीसवें स्थान पे मनीष कुमार अग्रवाल 89 मत मिले, बीसवें स्थान पे श्रवण अग्रवाल 87 मत मिले।अब ये 21 कार्यकारिणी सदस्य मिलकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
चैम्बर के प्रीतम गडिआ ने कहा की यह जीत 230 सदस्यों की जीत है। यह गोड्डा के व्यवसाइयों की जीत है इसमे किसी की हार नहीं हुई ,संगठन मे सभी सदस्यों का मान बराबर है कोई कम ओर ज्यादा नहीं।
गोड्डा चैम्बर के 230 सदस्यों मे 221 सदसयों ने मतदान किये।
गोड्डा चैम्बर को पाकुड़, महगामा, दुमका, साहेबगंज चैंवर के अध्यक्ष सचिव ने बधाई दी। झारखंड चैंवर के शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा आदि सदस्यों ने बधाई दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


