एक गिरफ्तार, मुख्य सरगना सहित 19 साईबर अपराधी भागने में कामयाब
सरैयाहाट। सरैयाहाट के चर्चित बंदरी गाँव के बीस लोगों के खिलाफ पुलिस ने साईबर अपराध से जुड़े होने के आरोप में मामला दर्ज कर एक आरोपी प्रफुल मंडल को बुधवार को जेल भेज दिया। सरैयाहाट थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने स्वयं मामला दर्ज करते हुए आवेदन में बताया है की एसपी दुमका को यह सुचना मिली थी की सालजोरा बंदरी गाँव में कुछ साईबर अपराधी इकट्ठा होकर साईबर की घटना को अंजाम दे रहें है। और जिस मोबाइल नंबर का साईबर अपराधी उपयोग कर रहें है प्रतिबिम्ब पोर्टल से उसका लोकेशन उक्त स्थान पर ही है। जिसके बाद एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन कर पुलिस जब पहुँची तो पुलिस वाहन देख कुछ लोग भागने लगे, भागने के क्रम में पुलिस ने प्रफुल मंडल को धर दबोचा। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार प्रफुल ने पुलिस को अन्य उन्नीस लोगों का नाम बताते हुए यह बताया है की उनलोगों का 15 से 20 लोगों का एक सिण्डिकेट है। वेलोग एक साथ बैंक कर्मचारी, मैनेजर व अधिकारी बनकर लोगों को फोनकर क्रेडिट कार्ड का लिमिट अपडेट, आधार कार्ड में सुधार, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कह उनके मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजते है। जैसे ही कोई लिंक को खोलता है वेलोग उसके मोबाइल की क्लोनिंग बना लेते है। फिर उनके नंबर में आने वाला सारा मैसेज ओटीपी वगैरह उनके मोबाइल पर आ जाता है। इस तरह से ओटीपी के जरिये ऑनलाइन उनका सारा पैसा वेलोग किसी अन्य बैंक खाता में भेज निकाल लेते है। पुलिस ने इस संबंध में प्रफुल मंडल सहित 20 लोगों के खिलाफ थाना कांड संख्या 93/24 बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(1), 111, आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) एवं टेलिकमन्युकेशन एक्ट 2023 की धारा 43(3)(ई) के तहत मामला दर्ज कर हँसडीहा सर्कल इंस्पेक्टर बिशुनदेव पासवान को अनुसन्धानकर्ता बनाया है।
———————————————-
साईबर मामले में बनाये गये आरोपियों की सूची।
प्रफुल मंडल पिता तालेश्वर मंडल, बिक्की मंडल पिता जुगल मंडल, सुमन मंडल पिता महानन्द मंडल, पंकज मंडल पिता गांगो मंडल, मुकेश मंडल पिता नरेश मंडल, राजेंद्र मंडल पिता बलराम मंडल, मोहन मंडल पिता राधे मंडल, सोनू यादव पिता गणेश यादव, अशोक यादव पिता मोहन यादव, पंकज मंडल पिता गंगाधर मंडल, सुमन मंडल पिता चिंतामणि मंडल, मितन मंडल पिता भुनेश्वर मंडल, फुलेश्वर मंडल पिता हरेराम मंडल, विवेक मंडल, राजा मंडल दोनों के पिता नरेश मंडल, किशोर कुमार पिता मानव मंडल, मणिकांत मंडल पिता अर्जुन मंडल, विजय मंडल पिता गोनो मंडल, लक्ष्मण मंडल पिता विक्रम मंडल एवं अनिल मंडल पिता विश्वनाथ मंडल।
-निरंजन कुमार, थाना प्रभारी सरैयाहाट


