देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम के सभागार में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ का विराट सम्मेलन रविवार को सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन,वैदिक स्वस्तिवाचन, गुरु गायत्री मंत्र से शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष कुमार राय तथा प्रदेश प्रमुख सहयोगी शंभुनाथ दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि प्रदेश के दोनों शिर्ष प्रतिनिधियों ने शांतिकुंज का संदेश देते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में युवा संगठन को सुदृढ़,सबल करने तथा मातृशक्ति बंदनीया माता के जन्मशताब्दी वर्ष २०२६ को स्वर्णिम बनाने पर गायत्री परिवार सघन कार्यक्रम चला रहा है।युग निर्माण योजना में युवा शक्ति का सुनियोजन,भावी पीढ़ी का निर्माण,बाल संस्कारशाला,नारी सशक्तिकरण, स्वच्छ पर्यावरण, वृक्षारोपण,नशा उन्मूलन,कुरीति निवारण तथा आत्म शक्ति से युग शक्ति का जागरण के लिए सामूहिक संकल्प कराया गया। गायत्री परिवार का क्षेत्र पूरी मानवता है। जहां आध्यात्मिक अंधकार है वहां सनातनी संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को पहुंचाना है।नवयुग निर्माण के लिए गायत्री परिवार का विश्वव्यापी कार्ययोजना बन रही है।मंच का संचालन प्रमुख सहयोगी शंभुनाथ दुबे कर रहे थे तथा उपजोन प्रभारी बुधन प्रसाद वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। महासम्मेलन में झारखंड प्रान्त के २४ जिलों के सैकड़ों प्राणवान प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन को सफल बनाने में जिला समन्वयक बरूण कुमार, मुख्य ट्रस्टी महेंद्र प्रसाद यादव,उदय शंकर सिंह, ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश, जितेन्द्र कुमार,निशा देवी,क्रांति देवी, राधा बर्णवाल,अनुपमा देवी, रत्ना श्रीवास्तव,आदि सक्रिय रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


