संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा रथ रविवार शाम हिरणपुर पहुंची। रथ की आगमन को लेकर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रानीपुर मोड़ से बाइक रैली निकालकर सुभाष चौक में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे गोड्डा विधायक अमित मंडल को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिवादन किया।वहीं विधायक ने पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए हुंकार भरी कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बेहद जरूरी है।इसके लिए परिवर्तन जरूरी है।कहा कि पिछले दिनों पाकुड़ के गोपीनाथपुर में बांग्लादेशी घुसपैठियो द्वारा हिंदुओं के साथ हमला एवं अत्याचार हुआ है। इसके बावजूद हेमंत सरकार कोई एक्शन नही ली वहीं हिरणपुर बाजार में नाली के अभाव में मुख्य सड़क पर बहते गंदे पानी को लेकर स्थानीय विधायक को निशाना साधा कहा कि कुछ ही दिन बाद दुर्गापूजा हैमहिलाएं गंदे पानी चलकर पूजा करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि मंदिर के जगह मस्जिद होता तो अबतक सड़क बन जाता. इसलिए तुष्टिकरण राजनीति करने वाले नेता को झारखंड से खदेड़कर बाहर भेजना है।बाबूधन मुर्मू, दानियल किस्कू , अनिता मुर्मू, साहेब हंसदा, शिव चरण मालती, कमल भगत, संभू भगत, जामू मरांडी , सुमित्रा मरांडी, अमृत पांडे, आशीष सेन, कैलाश सिंह आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


