देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधेया गांव के अमर कुमार यादव,पिता गणेश प्रसाद यादव
ने थाना में गली गलोज एवं धमकी देते हुए जान मारने के नियत से फायरिंग करने के मामले में
थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया मोहल्ला के राजा चौधरी,राहुल चौधरी,सुशांत यादव, देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधैया गांव के दीपक दास,अजय कुमार यादव,पाण्डुरायडीह गांव के अभिमन्यु कुमार यादव, सिरसिया गांव के कुन्दन यादव,कोकहारा गांव के अभिषेक दास को नामजद आरोपी बनाया गया है। इधर देवीपुर थाना प्रभारी ने अवैध पिस्टल से रंगदारी नहीं देने फायरिंग करना करने के मामले में कांड दर्ज कर धर पकड़ शुरू कर दी है।






