21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आएंगे। वे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनका परिचालन बरहमपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया एवं हावड़ा-भागलपुर के बीच होना है। पीएम मोदी इसके बाद जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। साथ ही उनका एक रोड शो भी होगा। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा की तैयारियां प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनकी सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस अफसर और जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की तैयारियां पुलिस मुख्यालय के स्तर से की गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए वरिठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।


