देवघर संताल एक्सप्रेस:- पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो रहा है. जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास के संरक्षक संजय मालवीय एवं जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में देवघर से योग शिक्षक शंभू कुमार बरनवाल, योग शिक्षक मनोज कुमार ,योग शिक्षक संजीव कुमार सिंह जसीडीह स्टेशन से हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया. जिला मीडिया प्रभारी सुमित सौरव ने बताया कि आज से 19 सितंबर तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर होगा. जिसमें देवघर समेत देश भर के कर्मठ योग शिक्षक शामिल होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी,मृत्युंजय कुमार,मुकेश कुमार, सुनील केसरी,उतम मंडल, शिवकुमार, धीरेंद्र कुमार आदि ने अंग वस्त्र पहनकर एवं मिठाई खिलाकर रवाना करते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


