जनाक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष के शामिल होने की सूचना से उत्साहित है कार्यकर्ता
गोड्डा : भाजपा एसटी मोर्चा के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली का आयोजन शनिवार 14 सितंबर को किया जाएगा। आयोजित इस रैली में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गोड्डा आगमन होना है। बाबूलाल मरांडी सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से गोड्डा कॉलेज के पीछे बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। बाबूलाल मरांडी के गोड्डा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार एवं एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सबों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में जिस प्रकार बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं और आदिवासी माताओं-बहनों के साथ लव जेहाद की घटना घट रही है। पाकुड़ जिला में आदिवासियों के जमीन पर कब्जा कर जमाई टोला बना दिया गया और गाय बथान में आदिवासियों की जमीन को कब्जा और पाकुड़ के आदिवासी छात्रावास में पुलिस के द्वारा मारपीट की घटना पुरे झारखंड राज्य का ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि आज जमाई बनकर जमीन, घर, पंचायत चुनाव और जिला परिषद चुनाव में झारखंड राज्य में प्रतिनिधित्व करने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से आदिवासी समाज को आगे करके बैकडोर से सत्ता में काबिज होने का कार्य कर रही है। आदिवासी नेता सुशील टुडू ने कहा कि झारखंड राज्य में आदिवासियों की घटती जनसंख्या बहुत चिंता का विषय हैं झारखंड राज्य की डेमोग्राफी पूरी तरह से चेंज हो रही है। पाकुड़ के आदिवासी छात्रावास की घटना पर अब तक बड़ी कार्रवाई का ना होना और आदिवासी छात्रों को उलटे झूठे मुकदमे में फंसा कर भय दोहन करने की घटना घटी रही। इसलिए झारखंड के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा हेमंत सोरेन के खिलाफ जन आक्रोश रैली लगातार संथाल परगना और विभिन्न जिलों में कर रही हैं। इसी वजह से कल गोड्डा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दिन के 12 बजे गोड्डा मेला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सर्व प्रथम गोड्डा कारगिल चौक पर शहीद सिद्ध कान्हु स्थल पर माला अर्पित कर मुख्य बाजार, नगर थाना होते हुए हॉस्पिटल रोड से मेला मैदान में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जन आक्रोश रैली को साथ लेकर चलेंगे। ये एसटी मोर्चा के द्वारा जन आक्रोश रैली झारखंड के सभी जिलों में खासकर संथाल परगना में लगातार सभी जिलों में होने जा रहा हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


