कुंडहित(जामताड़ा) । राज्य सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत अंतिम दिन कुंडहित प्रखंड के नगरी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी अमित किस्कू,बीडीओ जमाले राजा, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, नगरी पंचायत के मुखिया शंकर कोड़ा, बीस सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, ,नगरी पंचायत के सभी वार्ड सदस्य आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ जमाले रजा, सीओ अमित किस्कु, बीस सूत्री के जयश्रर मुर्मू, मनोरंजन सिंह ने उपस्थित नगरी पंचायत के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनती है लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए। सरकार जितनी भी योजनाएं बनाती है, जितनी भी योजनाएं चलाती है, सारे आपके लिए है। आप सभी को सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजना है उसका लाभ मिले, इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार के निर्देशानुसार चौथी बार सरकार आपके द्वार चल कर आई है, आप सभी स्टॉलों पर जाए और योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवेदन कर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। अंत में उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना सहित अन्य योजनाओं के विस्तृत जानकारी देते हुए सबकी सहभागिता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कहीं। मौके पर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी वितरण योजना से आच्छादित किया गया। मौके पर संबंधित अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में नगरी पंचायत के ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


