नाला(जामताड़ा)-झामुमो के सक्रिय नेता बंक बिहारी भंडारी अब नहीं रहे। सुंदरपुर पैतृक आवास में हृदय गति अवरुद्ध हो जाने के कारण उनका निधन हो गया।। 70 वर्ष के थे।इस असामयिक निधन की खबर सुनते ही स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सुंदरपुर उनके पैतृक आवास पहुंचकर दिवंगत नेता बंक बिहारी भंडारी का पार्थिव शरीर का दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के प्रारंभिक काल से पार्टी के आंदोलन में सक्रीय भूमिका निभाने वाले नेता बंक बिहारी भंडारी अब इस लोक को त्याग कर परलोक गमन कर गए । उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ,बीस सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, भव सिंधु लायक ,आशीष तिवारी, सानंद माजी, विधान गोस्वामी, गुरु पद महतो, सुनील माजी, जय सर मुर्मू, अद्वैत मंडल ,बामापद मंडल, दयामय घोष ,बना माली मंडल , फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन को पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। मालूम हो कि उनके इस असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


