संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। अमड़ापाड़ा थाना में शुक्रवार को नए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के रूप में अनुप रौशन भेंगरा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता से पदभार लिया। पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ-साथ आपसी सद्भावना बरकरार रखना, पुलिस और जनता के बीच अच्छा रिश्ता कायम करना और क्षेत्र में अपराध पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्या लेकर सीधा थाना आकर मुझसे मिल सकते है। वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता का पदस्थापन लिट्टीपाड़ा प्रभाग के इंस्पेक्टर के रूप में हुआ है। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता का अल्प समय का कार्यकाल एक सफल प्रभारी के रूप में रहा। उनके रहते अपराध में अंकुश लगा और उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कांडों का भी उद्भेदन किया गया। मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


