अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को ब्याहुत कलवार समाज के लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर अपने कुल देवता भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना की। इस दौरान पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं यजमान के रूप में विनोद भगत एवं उनकी धर्मपत्नी डॉली देवी ने भगवान बलभद्र की आराधना दूध, फल, अक्षत, गंगाजल अर्पित कर की। पुरोहित अश्विनी तिवारी व शम्भूनाथ झा के द्वारा पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा सम्पन्न कराया गया। वहीं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के बाद ब्याहुत समाज के सभी लोगों ने स्वरूचि भोज का आनंद लिया। लोगों के बैठने के लिए भव्य पंडाल बनाया गया था वहीं महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। ब्याहुत समाज के बबलू भगत, संजय भगत, उमानाथ प्रसाद सहित अन्य ने बताया कि लगातार 19 वर्षों से ब्याहुत कलवार समाज द्वारा भगवान बलभद्र जयंती के आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें अमड़ापाड़ा, बासमती, कुश्चिरा व डुमरचिर के ब्याहुत समाज के हजारों लोग शामिल होते हैं. मौके पर ब्याहुत समाज के अध्यक्ष महेंद्र भगत, मंटू भगत, विनोद भगत, नारायण भगत, धर्मनाथ भगत, विजय भगत, राजकुमार भगत सहित हजारों महिला-पुरुष मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


