देवघर में 28 सितंबर को यात्रा प्रवेश करेगी
देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की महत्वपूर्ण बैठक एक होटल के सभागार में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की बैठक की। बैठक में संथाल परगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत, बिहार के सहरसा के विधायक आलोक रंजन झा, देवघर विधायक नारायण दास, छत्तीसगढ़ के विधायक सतीश चंद्र झा,विकास चंद्र झा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पलिवार, दुमका के प्रभारी संजीव जजवाड़े,भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह मंच पर उपस्थित थे। इस मौके पर संथाल परगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत ने कहा पूरे झारखंड में 20 सितंबर से 30 सितंबर तक परिवर्तन यात्रा निकलेगी, यह परिवर्तन यात्रा संथाल परगना के भोगनाडीह गांव से यात्रा प्रारंभ होगी और दुमका में इस यात्रा का समापन होगा, यह यात्रा झारखंड के प्रत्येक जिले में परिवर्तन यात्रा निकलेगी, देवघर में 28 सितंबर को यात्रा प्रवेश करेगी और रोड शो होगा उसके बाद एक विशाल जनसभा होगी जनसभा में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थिति रहेंगे। इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अमर बावरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वही 27 सितंबर को मधुपुर विधानसभा में यह यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सांसद बीडी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सारठ मैं भी उक्त यात्रा प्रवेश करेगी वहां पर भी केंद्र एवं प्रदेश के नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का है। वही सहरसा के विधायक आलोक रंजन ने कहा कि पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा निकल रही है यह परिवर्तन यात्रा नहीं झारखंड से इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की यात्रा है, आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस यात्रा को सफल बनावे और झारखंड से इतनी कमी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें अब समय आ गया है अब झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की बारी है।इस मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा जब से झारखंड में सरकार बनी है यहां की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है इस सरकार में भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार ही फैला है इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो यह परिवर्तन यात्रा निकल जा रही है यह यात्रा नहीं यह निकम्मी सरकार को एक संदेश है अब समय आ गया है झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का।इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय,जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया,समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सभी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।


