हंसडीहा । भागलपुर दुमका रेल खंड में शुक्रवार को बन्दे भारत ट्रेन का ट्रायल कराया गया। जिसमें डीआरएम मालदा मनीष कुमार गुप्ता के साथ रेलवे के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को भागलपुर से हावड़ा बन्दे भारत ट्रेन चलाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। जिसमें सभी स्टेशनों का जायजा लेने स्वयं डीआरएम मालदा श्री गुप्ता पहुंचे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। वहीं हंसडीहा स्टेशन पर बन्दे भारत के शुरुआत को लेकर 15 मिनट का कार्यक्रम रखा गया है। जिसकी तैयारी की जा रही है।वहीं डीआरएम के निरीक्षण के दौरान मौके पर रेलवे वरीय अधिकारियों के साथ डीओएम मालदा सचिन कुमार, भागलपुर ब्रांच लाइन के रेल यातायात निरीक्षक पवन कुमार झा, स्टेशन अधीक्षक परमानंद प्रसाद, स्टेशन प्रबंधक अभिषेक घोष, मिथिलेश कुमार, पोटर दिपक मंडल, शुभम कुमार, प्रीतम कुमार सेन मौजूद थे






