गणपति पूजा संघ द्वारा मिनी सुपर स्टार कार्यक्रम आयोजित
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)। गणेशोत्सव के अवसर पर बुधवार की शाम सुंदरपुर में गणपति पूजा संघ के द्वारा भव्य रूप से मिनी सुपर स्टार कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें स्ट्रीट ग्रुप पाकुड़ के कलाकारों ने बीते माह कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई निर्मम घटना को लेकर नृत्य संगीत के द्वारा भावभीनी मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ बीडीओ टुडु दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , भाजपा उपाध्यक्ष सूरज राज राधेश्याम व पूजा कमिटी के अध्यक्ष कामेश्वर दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में झारखण्ड सहित बिहार व बंगाल के कलाकारों की टीम ने भाग लिया। इसमे सभी टीम ने अपने अपने कला की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में पाकुड़ के स्ट्रीट ग्रुप द्वारा मनोहक प्रस्तुति की गई। जिसमे कोलकाता में हुई घटना की सजीव चित्रण की गई। जिसमें ग्रुप डांस में स्ट्रीट ग्रुप पाकुड़ प्रथम , द्वितीय नॉन डांस करेव व बी 2 ग्लैक्सी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही सोलो सीनियर में नसरीन परवीन प्रथम , शंकर भाष्कर द्वितीय व अंतर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सोलो जूनियर नृत्य में सिमरन सिन्हा प्रथम , प्रिया राय द्वितीय व एंजेल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पूजा कमिटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूजा कमिटी के अमित शर्मा , सन्नी पटवा , बिकास दास , कुंदन रविदास , विक्रांत राय आदि उपस्थित थे।





