कुंडहित (जामताड़ा) । सात दिवसीय करमा पूजा को लेकर कुंडहित प्रखंड के पुतुलबोना, बुड़ारडीह, बारमेशिया, आसनलिया आदि गांव में उत्सव का माहौल देखा गया। करमा पूजा में युवतियां निर्जला ब्रत रखती है। जबकि छोटा छोटा बच्चियां फल-शरबत का सेवन कर उपवास करती है। करमा पुजा का पौथा दिन ब्रतियां महिला एंव बच्चीयों ने पारंपरिक परिधान कर करमा डाली को रखकर नृत्य गीत प्रस्तुत करती है।
क्या होती है करमा पूजा- करमा पूजा के सात दिन पहले गांव के युवतियां सुबह नदी या तालाब में स्नान कर बांस के नई टोकरी तथा पूजा के समान के साथ जाती है। वहां से बालू उठाकर उसमें गेहुं, मकई,जौ, चला, धान सहित सात प्रकार के बीज बोए जाते है।जिसे जावा उठाना कहा जाता है। इस टोकरी को करमयतीन या करम डाली मानी जाति है। उसे करमा देवता के प्रतिक मान कर सात दिन तक पूजा अर्चना किया जाता है। युवतियां सुबह शाम डालियां को आंगन या सड़क में रखकर चारों और गोलकार 10में धुमते हुए जावा गीत गाती है और नृत्य करती है।





