देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत पेट्रोल पम्प के पास वर्चस्व को लेकर फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि कुंडा पुलिस ने मौके पर से एक खोखा भी बरामद किया है। इसे लेकर थाना में गुड्डू नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है।
सूरज यादव द्वारा वर्चस्व को लेकर फायरिंग करने की बात बताइ जाती है। सूरज यादव पूर्व में चेन छिनतई के मामले में जेल जा चूका है। घटना कि बावत सूत्रों ने बताया कि जब सूरज फायरिंग कर रहा था उसके साथ उसकी मां भी थी। सूत्रों ने बताया कि दो बार फायरिंग किया गया, खोखा उसकी मां उठा कर लेकर चली गई। कुंडा पुलिस आरोपी के परिजनों को थाना लाकर पूछताछ करने में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


