अनंतपुर । यहां दिलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड की शुरुआत में ही इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को चोटिल होने के बाद रिटायर होकर बाहर होना पड़ा है। रुतुराज का टखना रन लेने के दौरान मुड़ गया था। इससे पहले उन्होंने चौका भर लगाया था। वह इंडिया बी के खिलाफ मैच की दूसरी गेंद पर ही चोटिल हो गये। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ ने मैच की पहली ही गेंद पर एक चौका लगाया था पर इसके बाद वाली गेंद वह खेल नहीं पाये। इसके बाद उनकी जगह पर रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए उतरे।
अनंतपुर में इससे पहले के राउंड में रुतुराज की कप्तानी में ही इंडिया सी टीम ने इंडिया डी को कराया था। तब 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रुतुराज ने इंडिया सी की ओर से 48 गेंदों में ही 46 रन की तेज पारी खेली थी। गायकवाड़ को पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था पर उंगली में चोट के कारण वह खेल नहीं रक पाये थे। उसके बाद से ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल पायी इस बल्लेबाज ने अब तक छह शतकों और 10 अर्धशतकों के साथ ही 42 से ज्यादा की औसत से 2000 से ज्यादा रन बनाये हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


