बिहार के अररिया के शगुन ज्वेलर्स व तुलसी ट्रेडर्स में 17 नवंबर की रात हुई थी सोने व चांदी के जेवर की चोरी
संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़ – बिहार में हुए ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में बिहार पुलिस राधानगर पुलिस और तीनपहाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार की रात को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हाथीगड़ में छापेमारी किया. इस छापेमारी मे दो लोगो को हिरासत में लिया गया. जिसे राधानगर थाना ले जाया गया. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के अररिया जिला मुख्यालय के शगुन ज्वेलर्स एवं नवरत्न चौक के तुलसी ट्रेडर्स में बीते 17 नवंबर की रात को चांदी और सोने के जेवर की चोरी की गई थी. जिसको लेकर बिहार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में राधानगर थाना पुलिस इसमें शामिल एक व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ किया. जिसके निशानदेही पर तीनपहाड़ में बिहार व झारखंड पुलिस ने छापेमारी किया. जहां दो लोगो को उठाकर राधानगर थाना ला कर पूछताछ किया गया. पूछताछ के बाद फिर पुलिस ने दोबारा हाथीगड़ से पकड़ाए दोनों लोगो के घर पहुंच कर घर का तलाशी लिया. साथ ही उन लोगो के ज्वैलरी दुकान का भी तलाशी लिया. साथ ही उसके एक और भाई को भी पुलिस अपने साथ ले गयी. हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.




