संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़-तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के निमगाछी मोड़ में गुरुवार की अहले सुबह शिव मंदिर के पास गिट्टी लदा हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर पीपल में टक्कर मार दिया. जिसमे
ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के अनुसार हाइवा जे एच 17 के 0151 गिट्टी लोड कर धमधमिया की ओर से आ रहा था. अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और निमगाछी शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ से टकरा गया. जिसमें ट्रक के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वही इस घटना में खलासी को आंशिक चोट आई है. वही स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवा काफी तेज रफ्तार में था. मोड़ पर गति नियंत्रित नहीं कर पाने के कारण यह हादसा हुआ है. लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे पीपल का पेड़ नहीं होता तो अनियंत्रित हाईवा आस-पास के घरों में घुस जाता और बड़ा हादसा हो सकता था इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं थी.
वही सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत , एएसआई बाबू शरण मुर्मू पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये. साथ ही ट्रक को जेसीबी के माध्यम से हटाने का प्रयास किया जा रहा था.
इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि आवागमन बहाल हो सके .






