गोपीकांदर। गोपीकांदर ब्लॉक रोड मां दुर्गा स्टोर किराना दुकान में बुधवार सुबह अजगर सांप का बच्चा को देख कर किराना दुकान का मालिक कमल मंडल दुकान से बाहर भाग खड़ा हुआ. अजगर निकलने की बात सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. कमल मंडल ने बताया कि सुबह दुकान खोलकर हम ग्राहक को सामान दे रहे थे. गोदाम का दरवाजा खोलने पर अजगर सांप का बच्चा दरवाजा के पास ही दिखाई पड़ गया. चिखते चिल्लाते हुए दुकान से बाहर निकले और ग्रामीणों को इकट्ठा करने के बाद अजगर सांप का बच्चा को कार्टून में भरकर बाहर निकला गया. अजगर सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जूट गई. स्थानीय लोगों ने काठीकुंड वन विभाग को फोन में अजगर सांप निकलने की सूचना देने पर दलबल के साथ गोपीकांदर पहुंचकर मां दुर्गा स्टोर किराना दुकान में रेस्क्यू किया. वन विभाग के टीम ने अजगर सांप का बच्चा को पड़कर घने जंगल में छोड़ दिया. वन विभाग की टीम में शामिल पदाधिकारी वनपाल साकेत कश्यप, सनत मरांडी मौजूद थें।






