पीड़ित परिवार सरकार से की आर्थिक सहयोग व उचित मुआवजा की मांग
गोपीकांदर । थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगाजोड़ गांव के मैनो मरांडी के फुस से निर्मित घर में बीते मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने से घर व उसमें रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया । बता दें कि अगलगी में पांच क्विंटल धान, डेढ़ क्विंटल चावल, कपड़ा, खाना पकाने और खाना खाने वाले सिल्वर और स्टील के बर्तन, दो चौकी, एक धान झड़ा मशीन, पांच हजार रूपया सहित करीब 35 हजार रूपया की संपत्ति जलकर राख हो गयी। गृह मालिक मैनो मरांडी (62) ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बेटी के ससुराल पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जोका गांव गयी थी। घर में उनके दो पोता एक पोती बबली मुर्मू और बबली के पति थे| बबली मुर्मू ने बताया कि वह और उनके पति एवं उनके दो भाई मंगलवार की शाम खाना खाकर सो गये। देर रात अचानक घर को जलता देख मै और मेरे पति घर से निकलकर आग से बचाव हेतु अपने फुआ के घर भालकी गांव चले गए| फुआ और फूफा को अगलगी के बारे बताया| सूचना पर सभी कोई घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि पूरा घर धू धू कर जल रहा है| जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा सारा सामान और घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। फुस का घर रहने से आग पूरी तरह से पूरे घर में फैल चुकी थी| गृह मालिक मैनो मरांडी ने आगे बताया कि आग अपने से नही लगी, किसी अज्ञात या फिर असमाजिक तत्वों के द्वारा अगलगी की घटना को अंजाम दिया गया है। मैनो ने अगलगी की जानकारी गोपीकांदर थाना को देकर अज्ञात के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही अंचल प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है।






