काठीकुंड । दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमतल्ला के समीप बुलेट सवार से बुलेट बाइक सहित अन्य सामानों की लूटपाट के मामले में काठीकुंड पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले के संबंध में पुलिस ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीते 9 सितंबर की रात्रि लगभग 9 बजे दुमका पाकुड़ मार्ग पर आमतल्ला के समीप स्कूटी सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने बुलेट सवार रोशन मुकुट सोरेन को लात से धक्का मार कर गिरा दिया| जिससे रोशन का दाहिना पैर टूट गया। इसके बाद चाकू की नोक पर अपराधियों ने रौशन की बुलेट मोटरसाइकिल सहित मोबाइल फोन एवं अन्य सामान लूटकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित रोशन ने काठीकुंड थाना में लूटपाट से संबंधित मामला दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्वेदन के लिए पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुमका सदर के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया था। छापेमारी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ-साथ लूटे गए बुलेट सहित सभी सामानों की बरामदगी कर ली गई। गिरफ्तार अपराधियों में जितेंद्र केवट,(19), ग्राम पतरापाड़ा, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़, विजय केवट (24), ग्राम हरलाल, थाना काठीकुंड एवं नेपाल केवट (31), ग्राम डांड़ो, थाना रामगढ़, जिला दुमका है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सदर के अलावे काठीकुंड थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, गोपी कांदर थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक केदारनाथ पूर्ति,विल्सन बोयपाई,मानकी हाईबुरु,सअनि मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य आरक्षी शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


