मायूस होकर लौटे रायशुमारी में वोट देने आएं कार्यकर्ता,हंगामे की वजह से नहीं हो पायी वोटिंग
जामा। भाजपा के अंदर खाने चल रहा दो गुटो का मतभेद बुधवार को जामा में आयोजित रायशुमारी कार्यक्रम में खुलकर सामने आ गया। बताते चलें कि जामा स्थित फौजी लाइन होटल में बुधवार को जामा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी कार्यक्रम तय किया गया था| लेकिन कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और जमकर हंगामा होने लगा। दो गुटों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत एवं जिला महामंत्री मनोज पांडे को पहले हटाने की मांग की गई| कहा गया कि पहले दोनों को हटाया जाए तभी रायसुमारी ली जाएं | इस बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही अड़े रहे और इस बात को लेकर विधानसभा प्रभारी विधायक राज सिंहा एवं सहप्रभारी रमेश राही से जवाब तलब किया। झड़प करने वाले लोग दोनो नेता के समर्थक बताए जा रहे हैं। इस हंगामे की वजह से रायशुमारी में वोट देने आये कार्यकर्ता मायूस होकर लौट गए। भाजपा की रायशुमारी में हंगामा पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयप्रकाश यादव ने बताया कि रायशुमारी में वोटिंग होनी थी परंतु ज्यादा विरोध को देखते हुए प्रभारी राज सिंहा एवं सह प्रभारी रमेश राही कार्यक्रम बीच में छोड़कर निकल गयें। बैठक में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा नेता सुरेश मुर्मू, राजू पुजहर, विमल मरांडी, कालेश्वर मुर्मू, रमेश मुर्मू, सुखलाल सोरेन, इंद्रकांत यादव,राजू प्रसाद दर्वे, मनोज हांसदा, विशु टुडू, रंजीत मांझी, शक्ति दर्वे, विनय यादव, रामयश मांझी, निरंजन मंडल, मुन्ना यादव, जयकांत मंडल, अरूण यादव, सीताराम यादव, नलिन मंडल, किशोरी साह, कालेश्वर लायक आदि मौजूद थे।


