देवघर संताल एक्सप्रेस:-नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरा शहर कचरे के ढेर में तब्दिल हो गया है. इससे शहरवासियों को विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर है, जिस कारण कचरे का उठाव बाधित है. शहरी क्षेत्र में करीब सैकड़ों टन कचरे का अंबार लग गया है। कचरे की बदबू से लोग परेशान हैं शहर में प्रदूषण बढ़ने लगा है.कचरे के ढेर से हर गली मुहल्लों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है विभिन्न प्रकार की बीमारियां लोगों के घरों में आसानी से पहुंच रही है। देवघर देवों की नगरी है विश्व के विभिन्न कोणों से काफी श्रद्धा और विश्वास के साथ लोग बाबा धाम पूजा अर्चना हेतु आते हैं. इस प्रकार की व्यवस्था से श्रद्धालुओं व सैलानियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. जो देवघर की छवि को धूमिल करता है. इसलिए स्वच्छ और सुंदर देवघर हेतु जल्द से जल्द नगर आयुक्त व जिला प्रशासन समस्या के समाधान हेतु आवश्यक पहल करें और सफाई कर्मियों के हड़ताल को जल्द से जल्द समाप्त कर कम पर लाऐ अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


