◆अंजुमन इस्लामियां कमेटी और रजिया सुल्ताना आमने-सामने
◆ न्यायालय भवन किराया नियंत्रक -सह-अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय ने जारी किया है नोटिस
विशेष संवाददाता
दुमका । अंजुमन इस्लामियां सह मदरसा कमेटी, जामा मस्जिद दुमका और रजिया सुल्ताना के बीच चल रहा किराया विवाद
अब कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया है। इस मामले में न्यायालय भवन किराया नियंत्रक-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका के न्यायालय में एचआरसी (इविक्शन) केस संख्या 09/26 दर्ज किया गया है। मामले में अंजुमन इस्लामियां सह मदरसा कमेटी, जामा मस्जिद, दुमका के अध्यक्ष मो. परवेज अली ने रजिया सुल्ताना, पति स्वर्गीय अजमल खान के विरुद्ध आवेदन दाखिल किया है।
न्यायालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, आवेदक मो. परवेज अली ने झारखंड बिल्डिंग (लीज, रेंट एवं उच्छेदी नियंत्रण) अधिनियम की धारा 19(डी) के तहत आवेदन दाखिल किया है। इसमें प्रतिवादी रजिया सुल्ताना को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।
नोटिस में प्रतिवादी का पता जामा मस्जिद कैंपस, सिदो काहू हाईस्कूल के पास, थाना दुमका नगर, जिला दुमका बताया गया है। वहीं आवेदक अंजुमन इस्लामियां सह मदरसा कमेटी के अध्यक्ष मो. परवेज अली का पता जामा मस्जिद, थाना दुमका नगर दर्ज है।न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 10 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे की तिथि निर्धारित की है। प्रतिवादी को निर्धारित तिथि एवं समय पर न्यायालय में उपस्थित होकर मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में मंगलवार को न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर अब सबकी नजर टिकी रहेगी।




