झारखंड में वित्तीय समावेशन पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट मॉडल के प्रभाव पर किया शोध, संताल परगना पर रहा विशेष फोकस
देवघर। रिखिया रोड स्थित बलसरा के कोड़ाबांध गांव निवासी नेहा कुमारी बर्मन को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर की ओर से कॉमर्स विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, उन्होंने 27 अक्तूबर 2026 को शोध सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके बाद उन्हें यह उपाधि दी गई। नेहा ने कॉमर्स विभाग और फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के अंतर्गत ‘झारखंड में वित्तीय समावेशन पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट मॉडल का प्रभाव : संताल परगना प्रमंडल के विशेष संदर्भ में’ विषय पर शोध किया। उन्होंने यह शोध विश्वविद्यालय के पोखारी परिसर स्थित कॉमर्स विभाग की सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा वर्मा के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनके पति अमरनाथ पोद्दार हैं। इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. नेहा बर्मन ने अपनी सफलता का श्रेय दिवंगत ससुर सुदन पोद्दार की प्रेरणा के साथ सास श्यामा देवी, मां शीला देवी, पिता कृष्णा प्रसाद बर्मन, पति अमरनाथ पोद्दार, बड़े भाई विनय पोद्दार, रानी देवी और स्वर्णकार समाज के सहयोग को दिया।




