मुम्बई । पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की 24.75 करोड़ रुपये की कीमत वाले दो लग्जरी फ्लैट खरीदे हैं। रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लिया था और ऐसे में अब वह भविष्य की योजनाओं के तहत निवेश में लगे हैं। रिपोर्टों के अनुसार रहाणे ने फ्लैट खरीदे हैं। वे दादर वेस्ट के केलुस्कर रोड साउथ स्थित निर्माणाधीन ओशियाना बिल्डिंग में स्थित हैं। इस इमारत का निर्माण कोहिनूर प्लैनेट कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह सौदा हाल ही में संपन्न हुआ और रहाणे परिवार को ये फ्लेट साल 2028 तक मिल जाएंगी। दोनों अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल 3,391.75 स्क्वायर फुट है। इन लग्जरी फ्लैट्स के साथ 6 कार पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।इनमें से एक फ्लैट 1,913.41 वर्गफुट का है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है। दूसरा फ्लैट 1,478.34 वर्गफुट का है और इसकी कीमत लगभग 13.97 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन दोनों सौदों के लिए लगभग 1.23 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है।
गौरतलब है कि रहाणे ने अपने करियर में भारतीय टीम की ओर से तीनों प्रारूपों में खेला है। साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद, रहाणे ने 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक शामिल थे। उन्होंने 90 एकदिवसीय मैचों में 2962 रन और 3 शतक जड़े, जबकि 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 375 रन दर्ज किए। आईपीएल में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने लीग के पहले सीजन (2008) से ही इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सहित कई प्रमुख टीमों के लिए खेले। आईपीएल में उन्होंने कुल 212 मैचों में 5367 रन बनाए, जिसमें 2 शतकीय और 35 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं।




