संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़ –तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हाथीगड़ मोड़ के पास गुरुवार की रात को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार तेतुलिया गांव निवासी रतन दास उर्फ पाचो दास लगभग 26 वर्ष
पिता स्व पंचानंद दास किसी काम से हाथीगड़ आया था. उसके बाद वह अपने घर वापस जा रहा था.इसी दौरान अचानक उसका बाइक का असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो
गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आस-पास के लोगो ने घटना की जानकारी तीनपहाड़ थाना को दिया. सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया. वही घायल युवक के अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.परिजनो ने बताया कि रतन घर मे कमाने वाला एक ही व्यक्ति था.मृतक रतन अपनी मां, पत्नी एक बेटा और दो भांजा का भरण पोषण करता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वही इस मामले को लेकर थाना पुलिस जांच में जुटी थी




