चालक की बीच बचाव करने पहुँचे थाना प्रभारी ग्रामीणों के हुए शिकार ,घायल
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड) हिरणपुर -पाकुड़ मुख्य पथ स्थित थाना क्षेत्र के तारापुर के समीप मंगलवार देर रात एक पत्थर लदे टेलर वाहन की चपेट में आने से गोविंदपुर निवासी सज्ज़ाद अंसारी (53) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।इस दौरान चालक की बीच बचाव करने पर थाना प्रभारी नवीन कुमार भी आक्रोशित ग्रामीणों की शिकार होकर घायल हो गया। पुलिस ने टेलर को जब्त कर लिया गया है। उधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रातभर सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शहरग्राम से पत्थर लोडकर तारापुर से पाकुड़ की ओर जा रहा था । वही मृतक अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इस बीच तेज गति से आ रहे टेलर ने पीछे से रौंद दिया व करीब 250 मिटर तक रौंदते हुए मृतक को ले गया। जिसकारण मृतक की शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। वही चालक टेलर लेकर तेज गति से भागने लगा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तोड़ाई में स्थानीय लोगो द्वारा वाहन को पकड़ा गया व चालक की जमकर धुनाई कर दिया। घटना की सूचना मिलने साथ थाना प्रभारी सदलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे । वही तारापुर में चालक को थाना प्रभारी के हवाले किया।आक्रोशित लोग चालक को मारने पीटने में उतारू हो गए , जिसे बचाने के दौरान थाना प्रभारी भी घायल हो गया। जिसके सिर में गम्भीर चोट आई।उधर घटना की सूचना मिलने साथ झामुमो जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम , जिला उपाध्यक्ष समद अली घटनास्थल में पहुंचे।पुलिस ने रात को ही शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी से सम्पर्क करने पर बताया कि घटना को लेकर टेलर को जब्त कर लिया गया है। वही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की सघन जांच की जा रही है। इसको लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


