पथरगामा संवाददाता:- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल और आयुक्त के निजी सचिव सह प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृति मध्य विद्यालय बालक के बूथ संख्या 161, 162, 163, 154 का निरीक्षण कर बुथ पर मौजूद ए.एम.एफ और बीएलओ को एनरोलमेंट बढ़ाने का निर्देश दिया। उनके साथ मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह ए.ई.आर.ओ अमल जी सहित बी एल ओ उमा देवी, पिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी, बबिता कुमारी, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


