नई दिल्ली । बजाज ऑटो की अक्टूबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी। दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन दोनों खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन विमान विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि उसकी कुल थोक बिक्री 5,91,876 इकाई रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,18,170 इकाई थी। घरेलू बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,51,148 इकाई हो गई जबकि निर्यात 18 प्रतिशत बढ़कर 2,40,728 इकाई रहा। कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 5,01,194 इकाई हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,42,316 इकाई थी। कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 90,682 इकाई रही, जबकि एक साल पहले यह 75,854 इकाई थी। बजाज ऑटो की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान कुल बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 35,79,011 इकाई हो गई।दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 30,07,707 इकाई रही, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 5,71,304 इकाई हो गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


