संताल एक्सप्रेस
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के अंतर्गत प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने डॉ. ख्याति मुंजाल को महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण विभाग का झारखंड राज्य प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।डॉ. ख्याति मुंजाल की नियुक्ति से उन्हें झारखंड में महिला उद्यमिता और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विभाग के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, उन्हें नए अवसरों से जोड़ने तथा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। नियुक्ति पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुख्यालय इंदिरा भवन, 9ए, कोटला मार्ग, नई दिल्ली से जारी किया गया है। इसमें डॉ. ख्याति मुंजाल को तत्काल प्रभाव से झारखंड राज्य प्रमुख नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है।
डॉ. ख्याति मुंजाल की इस नियुक्ति को झारखंड में महिला उद्यमिता और सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को संगठित रूप देने की दिशा में एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। अब उनके नेतृत्व में राज्य स्तर पर विभाग की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।


