गोड्डा : जिलास्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को एथलेटिक्स स्पर्धा में अंडर 17 एवं अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हो हुई। उमस भरी गर्मी और रिमझिम बारिश भी खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ नहीं पाई और खिलाड़ियों ने पूरे जोश से स्पर्धा में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर 19 बालिका वर्ग के 100 और 200मीटर में प्रमोदिनी बेसरा, 400 मीटर में राखी कुमारी, 800 मीटर में अंजुला हांसदा एवं 1500 मीटर में अलका प्रियंका मुर्मू ने ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर लिया। अंडर-19 बालक स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ में सुमित कुमार ठाकुर, 200 मीटर में दिलबर अंसारी , 400 मीटर में देवेंद्र मिर्धा, 800 मीटर में प्रेम हेंब्रम ,1500 मीटर में सरवन कुमार मुर्मू तथा लॉन्ग जंप में निरंजन यादव, हाई जंप में मोहम्मद आशिक इलाही, शॉट पुट में मोहम्मद आशिक इलाही और 3000 मीटर में योगेश कुमार, 5000 मीटर पैदल चाल में धनराज शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रायोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया। पारितोषिक वितरण अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चंद्र द्वारा किया गया। विजेता खिलाड़ियों को एडीपीओ ने बधाई दी और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए और कड़ी मेहनत करने को कहा। प्रतियोगिता के संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार, अजय कुमार राय, किशोर कुमार ठाकुर, संजय सोरेन, अंजर अहमद, अनंत कुमार यादव, जहीर अब्बास, जहीर आलम, अनुपम मिश्रा , सुशील सिंह, सुशील दास, सनी भारती, संजीव रंजन, लीना सोरेन, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, ललन कुमार , धर्मेंद्र साह, जय शंकर सिंह , रंजन यादव, अशोक कुमार , संतोष कुमार, संतोष कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






