24 घंटे के अंदर हँसडीहा में हुई तीन बाईक की चोरी, पुलिस कुछ भी बताने को नहीं तैयार
सरैयाहाट। क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटना को लेकर अब आम आदमी चोरों को पकड़ने के लिए सामने आने लगे है। पिछले दिनों सरैयाहाट के मोखापर गाँव में ग्रामीणों ने बोलेरो चोरी करने के प्रयास में एक युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था। बुधवार को हँसडीहा में भी उसी गिरोह का एक और सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ाये युवक का नाम कुंदन यादव बताया जाता है। जानकारी के अनुसार 24 घंटे के अंदर अकेले हँसडीहा से तीन बाइक की चोरी हुई है। इतना ही नहीं इससे पूर्व भी क्षेत्र से लगातार बाईक चोरी का मामला सामने आता रहा है। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। लेकिन सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में वाहन चोरी का दो गिरोह काफ़ी सक्रिय है। हँसडीहा से पकड़ाये युवक के जरिये पुलिस इस पुरे गिरोह तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। और पुलिस ने चोरी की कई बाइक को अलग अलग जगहों से बरामद भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार वाहन चोरी का दोनों गिरोह के सदस्यों के द्वारा अबतक दर्जनों वाहनों की चोरी की गई है। बहरहाल अब देखना यह है की पुलिस इस गिरोह के कितने सदस्यों को गिरफ्तार कर पाती है।






