रामगढ़ । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस अवसर पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।
भावुक माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


