संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा हरिपुर गांव निवासी एम भगत की 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री रानी कुमारी (काल्पनिक नाम) ने शुक्रवार को दुपट्टा के सहारे आत्महत्या करने का प्रयास की. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे अचेतावस्था में इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना थाना पुलिस को दिया गया.पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


