◆खिड़की का ग्रिल काटकर घुसे चोर, नकदी-जेवरात और एलसीडी टीवी ले गए
दुमका। दुमका नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में बीती चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक पारस नाथ उपाध्याय के घर में भीषण चोरी की। खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसे चोरों ने गोदरेज का लॉक तोड़कर करीब 1 लाख 50 हजार रुपये नगद, सोने की कई अंगूठियां, जरूरी कागजात और हॉल में लगा एलसीडी टीवी चोरी कर लिया।घटना के वक्त गृहस्वामी श्री उपाध्याय घर में अकेले थे और सो रहे थे।सुबह नींद खुलने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा।टीवी और अन्य सामान गायब पाया।इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र डॉ. राज कुमार उपाध्याय, अधिवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार को घर में चोरी होने की जानकारी दी।सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरी की इस घटना के से मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।


