देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त पूरे राज्य भर में बूथ के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करके कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से सक्रिय किया जा रहा है। इसी संदर्भ में देवघर नगर के नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का मंत्र है बूथ जीतो चुनाव जीतो। नगर अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि प्रदेश के निर्देश पर नगर के सभी वार्ड में वार्ड के प्रभारी एवं बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी चुनाव के निमित्त रणनीति तैयार की जा रही है। सदस्यों को सक्रिय और संगठित किया जा रहा है। वार्ड की बैठक के दौरान वार्ड नंबर 19 की प्रभारी सह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के साथ बूथ की बैठक की गई।जिसमें केसरवानी आश्रम,मारवाड़ी कांवर संघ एवं मत्स्य विभाग के सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख व अन्य सदस्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


