देवघर। जेसीईआरटी तथा एनपीईपी के तहत जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट जसीडीह देवघर में रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक आयोजित हुआ। भारतीय संस्कृति के सदाचारों को समाहित करते हुए सर्वप्रथम संस्थान की प्रभारी प्राचार्या एवं संकाय सदस्यों के द्वारा दीपप्रज्वलन करके प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में देवघर जिले के देवघर,मार्गोमुंडा, मोहनपुर,मधुपुर,करों,देवीपुर,मधुपुर,सारठ, सारवा,सोनारायठाड़ी,प्रखंड के छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्लस टू स्कूल केंदुआ की संगीत शिक्षिका अर्चना कुमारी,डायट की प्रभारी प्राचार्या किरण कुमारी,प्लस प्लस टू स्कूल साप्तर मधुपुर के फाल्गुनी वर्मा रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मार्गो मुंडा ने प्राप्त किया दूसरा स्थान सीएम एसओई मातृ मंदिर प्लस टू स्कूल देवघर ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाई स्कूल मधुपुर ने प्राप्त किया। इस संस्थान के संकाय सदस्य डॉक्टर परशुराम तिवारी एवं डॉक्टर इति कुमारी ने कार्यक्रम का मंच संचालन संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सदस्या साधना झा,रीना कुमारी,शोभा कुमारी,कनीय कर्मचारी संतोष प्रसाद,रामकृपाल मुर्मू ,आत्माराम प्रसाद,राजमंगल प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


