(जामताड़ा)– प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रशाल भवन में जामताड़ा पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो मौजूद थे।इस अवसर पर कुल 51 शिकायत से संबंधित मामले आए ।इस दौरान कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया। कई मामलों को उच्च अधिकारी या संबंधित विभाग को अग्रसारित करते हुए त्वरित निष्पादन करने हेतु प्रतिवेदित की गई।हालांकि इस शिविर में कुल 51 मामले आए जिसमें 20 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे बांकी सभी घरेलू विवाद पति-पत्नी में झगड़ा आदि मामले सामने आए। वहीं नाला थाना अंतर्गत नलहटी में अज्ञात वाहन की चपेट से 29 अगस्त को नाला नीचे पाड़ा निवासी सुकु राय उम्र 59 की मृत्यु हो गई थी वहीं मुआवजा से संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जामताड़ा को प्राप्त हुआ । वहीं नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू के द्वारा सड़क दुर्घटना के रोकथाम को लेकर नाला- आसनसोल मुख्य मार्ग पर नलहटी के समीप रोड ब्रेकर से संबंधित आवेदन दिया गया जो की जन शिकायत समाधान शिविर में त्वरित निष्पादन करते हुए सड़क सुरक्षा विभाग को अग्रसारित किया गया साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा रोड पर स्लाइडर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई । इसके अलावा मृत व्यक्ति के मुआवजा को लेकर कानूनी सहायता मिल सके उसे पीएलभी को सुपुर्द किया गया। वही कुंडहित प्रखंड के थाना अंतर्गत मदन डोकानिया के मामले को लेकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। डीएसपी ने कहा कि स्वयं थाना प्रभारी जांच कर प्रतिवेदन देंगे। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो ने कहा कि उक्त स्थल पर पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति की गई है साथ ही मामले को लेकर सीओ को अग्रसारित किया गया है। इस संबंध में आवेदक मदन डोकानिया पिता भोलानाथ डोकानिया के द्वारा कहा गया कि प्लॉट नंबर 219 एवं 1634 मौजा बरमसिया खतियान में पुरातन पतीत जमीन है जिसमें से 2.07 एकड़ जमीन मेरे पिताजी भोलानाथ डोकानिया को अंचलाधिकारी न्यायालय से एंक्रोचमेंट केस नंबर 394/ 1962- 63 में आदेश प्राप्त हुआ है एवं रेंट फिक्सेशन भी भोलानाथ डोकानिया के नाम से हुआ है। जिसे सीमांकन भी अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से भी किया जा चुका है ।उक्त जमीन को मेरे पिताजी ने खेती लायक बनाकर बराबर खेती किया एवं पिताजी के मरने के बाद उक्त जमीन मेरे दखल कब्जे में आया और मैं बराबर उस पर खेती किया लेकिन उक्त जमीन पर हम लोगों को बरमसिया गांव के संबंधित लोगों के द्वारा लड़ाई झगड़ा किया जा रहा है। और अनाधिकृत रूप से खेती करने से रोक दिया गया। इस संबंध में आवेदक द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है और दखल कब्जा दिलाने की मांग की गई है। इस संबंध में डीएसपी मनोज कुमार महतो ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामला है स्वयं थाना प्रभारी को जांच कर प्रतिवेदन देने की बात कही गई है साथ ही कुंडहित अंचल अधिकारी को भी अग्रसारित किया गया है। इसके अलावा फतेहपुर थाना अंतर्गत कालीपाथर गांव में 40 साल से चल रही जमीन विवाद का मामला भी सामने आया। डीएसपी मनोज महतो ने इस संबंध में कहा कि आपसी रंजिश को रोकने के लिए पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश भोक्ता को प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जांच प्रतिवेदन सीओ को दिया गया है ।उक्त स्थल पर 107 तथा 163 (BNSS) हेतु अग्रसारित किया गया।
इसके अलावा अफजलपुर में पुलिस फांड़ी पुनः चालू करने को लेकर भी आवेदन प्राप्त हुआ जिस पर जन शिकायत समाधान शिविर के दौरान पुन:अफजलपुर में पुलिस फांड़ी स्थापना के लिए उच्चा अधिकारी को अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर नाला प्रभाग के पुलिस से निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कुंडहित अंचलाधिकारी अमीत किस्कु, नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा पंडित थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, बागडेहरी थाना प्रभारी अमित कुमार, बिंदापाथर थाना प्रभारी राजहंस, फतेहपुर थाना प्रभारी बिहारी मरांडी, साइबर सेल के एस आई रंजीत प्रसाद गुप्ता, विशेष शाखा के फुरकान अंसारी, ग्राम प्रधान अध्यक्ष सनत कुमार माजी, ग्राम प्रधान दुलाल चंद्र माजी, संतोष मंडल,परिमल मंडल, पीएलभी अमित सिंह,दूलाल चन्द्र भुंई,मंडल शांति घोष, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली पंचायत, समिति सदस्य समर माजी, शिक्षक हरदेव यादव, प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल, एस आई अमर सिंह तापेय, एएसआई धनंजय कुमार, एएसआई संजय गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि ,पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


