गोड्डा : जमशेदपुर निवासी रमेश शर्मा का निर्विरोध मनोनयन सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष पद पर हुआ। उक्त निर्णय देवघर के होटल डेफोडिल्स में सोमवार को एसोसिएशन की आहूत बैठक के दौरान ली गई। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सह गोड्डा जिलाध्यक्ष सुरजीत झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक सह देवघर जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल संजीव कुमार झा, एग्जीक्यूटिव बॉडी के मनोज कुमार पप्पु, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, प्रत्युष रोहन एवं मुन्ना राउत शामिल हुए। इस दौरान देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ द्वारा सॉफ्टबॉल क्रिकेट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। रमेश शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हर्ष मंगला द्वारा सॉफ्टबॉल क्रिकेट के प्रदेश अध्यक्ष के अपने महत्तम तीन सफल कार्यकाल पूरा किए जाने के पश्चात रिक्त हुए पद को संभालेंगे। श्री शर्मा बैठक के अंत में ऑनलाइन शामिल हुए और उन्होंने अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैठक में शामिल सभी के प्रति आभार जताया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


