संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल-राजमहल थाना क्षेत्र से एक बड़ी दुखदाई खबर सामने आ रही है. जहां बाढ़ के पानी में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना क्षेत्र के बुधवरिया गांव निवासी संजय मंडल के नौ वर्षीय पुत्र अनुज कुमार घर के बगल में फोर लाइन सड़क के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में गिर गया. जिसकी सूचना तुरंत परिजनों को दिया गया.सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे तुरंत पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए आनन-फानन में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के दौरान बालक को मृत घोषित कर दिया.परिजनों ने बताया कि मृतक अनुज कुमार चार भाई बहनों में सबसे छोटा था.
वहीं घटना की सूचना राजमहल थाना को मिलते ही एएसआई बबलू सोरेन, एएसआई कालीपद मुर्मू अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है.साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वही इस घटना से पूरे परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मृतक बालक के दादा मंगल मंडल ने बताया कि अभी पटसन का खेती चल रहा है. पटसन छुड़ाने के लिए अनुज के दादी गयी थी.अपनी दादी साथ में अनुज भी गया था. साथ ही बगल में तैर रहा था. तैरते-तैरते किसी तरह चप्पल बह गया वहीं चप्पल लाने के दौरान गहराई में चला गया. जिसके वजह से डूब गया. अनुज तैरने नहीं जानता था. 15 मिनट बाद जैसे ही पता लगा कि अनुज को नहीं देखा जा रहा तो खोजबीन कर उसे पानी से निकालकर तुरंत अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया.


