– 144 आवेदन हुए प्राप्त, 23 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
गोड्डा : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को लेकर जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन एवं महागामा ऊर्जा नगर के विवाह भवन में एक दिवसीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उक्त कार्यक्रम के लिए वरीय प्रभार में मौजूद एसीबी डीआईजी शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल, पुलिस अधीक्षक अमिनेष नैथानी, एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जेपीएन चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही महगामा के विवाह भवन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोदान नगर भवन में आयोजित जैन शिकार समाधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय प्रभार में मौजूद एसीबी डीआईजी शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय से एक-एक वरीय पदाधिकारी को नामित किया गया है। जहां उन्हें गोड्डा जिला के लिए प्रभार मिला है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत कार्यक्रम झारखंड सरकार एवं झारखंड पुलिस की एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में 144 आवेदन हुए प्राप्त
गोड्डा मुख्यालय एवं महगामा में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 23 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक जमीन विवाद के 56 मामलों का आवेदन मिला है। इसके अलावा अन्य मामले के भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस थानों एवं पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया है। जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए सारी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। कहा की इस कार्यक्रम के तहत पुलिस पब्लिक समन्वय की एक बेहतरीन प्रयास है। लोगों की शिकायतों का प्रभावित ढंग से निराकरण किया जाएगा। इसके लिए उक्त कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन की पावती रसीद भी शिकायतकर्ताओं को दिया गया है। ताकि कार्रवाई की जानकारी उन्हें दी जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


