दियारा के कई गांव घिरा के पानी से,शहरी इलाकों में भी प्रवेश करने लगा है बाढ़ का पानी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – सूबे के एक मात्र जिला साहिबगंज जिले में पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है. वही गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण गंगा उफान पर है.और सोमवार को साहिबगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार से सोमवार के बीच यानी 36 घंटा में गंगा के जलस्तर में 36 सेमी वृद्धि दर्ज की गई है. केंद्रीय जल आयोग पटना से जारी रिपोर्ट के अनुसार साहिबगंज में प्रतिदिन गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है. गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है.क्योंकि बक्सर से फरक्का तक कई साइडों पर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है.केंद्रीय जल आयोग के अनुसार साहिबगंज में सोमवार की सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 27.30 मीटर मापा गया.जो चेतावनी रेखा 26.25 मीटर से 01.05 मीटर उपर व खतरे के निशान 27.25 मीटर से 05 सेमी उपर बह रही है.आयोग के अनुसार यूपी के बक्सर से फरक्का तक सभी साइडों में गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है.
कटाव के जद में कई गांव
दियारा में रहने वाले लोगो के अनुसार गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के कारगिल, बैधनाथ पुर दियारा व हर प्रसाद में गंगा कटाव शुरू हो गया है.ग्रामिणो ने बताया कि अभी तक दो घर व एक सौ बीघा जमीन गंगा में समा गया है.लोगो ने बताया कि गंगा में तेज धार व उफान के कारण कटाव हो रहा है.लोगो ने बताया कि कारगिल दियारा, रामपुर,रामनगर,गरमटोला , शोभन पुर दियारा चारों ओर बाढ़ के पानी से घिर गया है.खेतो में भी बाढ़ का पानी घुस गया है.सोमवार को नाव व गंगा में हेला कर लगभग एक सौ मवेशियों को ऊंचे स्थानों में लाकर रखे है.नदी में वही गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगो को एक बार फिर बाढ़ का भय सताने लगी है.वही बढ़ते जलस्तर के कारण शहर के निचले इलाकों में भी गंगा का पानी प्रवेश करने लगा है.वही जिला प्रशासन बाढ़ पर नजर बनाएं हुए है.जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी गंगा किनारे व दियारा में रहने वाले लोगो पर व बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाएं हुए है.


