नाला(जामताड़ा) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को टेसजुड़िया तथा कुलडंगाल पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो शिरकत किए । मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही आयोजक समिति तथा स्थानीय प्रशासन के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर की गई । इस दौरान उनके कर कमलों द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार के द्वारा जितना कल्याणकारी योजना झारखंड के परिवेश के अनुकूल और इनका आर्थिक उन्नति तथा मूलवासी के विकास के लिए जो भी योजना है उस योजना का फायदा जन जन तक पहुंचाने के लिए ” सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम रखा गया है। और हम समझते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में यह चौथी बार है और सरकार का जितना कल्याणकारी योजना है जन जन तक पहुंचाना है जो भी पात्रता रखते हैं उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ये तरीका निकाला गया है। कहा कि आज देख सकते हैं कि हर पंचायत जिला से लेकर ब्लाॅक के तमाम अधिकारी पहुंचते हैं और योजना के बारे में जानकारी देते हैं और जो योग्य लाभुक हैं उन तक योजना का लाभ पहुंचाते हैं। कहा कि तमाम गठरी लेकर सरकार आपके द्वार आए हैं।उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में क्रियान्वित सभी योजनाओं के बारे में भी प्रकाश डाला।साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं (शौचालय)की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान केसीसी कार्ड, जॉब कार्ड, महिलाओं के बीच 8 लाख का चेक वितरण, फाइलेरिया किट ,वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र आदि परिसंपत्तियों का वितरण मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर बीडीओ अकांक्षा कुमारी,सीओ किशोरी यादव, जिला परिषद सदस्य मालती टुडू,पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, 20 सुत्री उपाध्यक्ष सह प्रखंड सचिव जयधन हांसदा, 20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, समाजसेवी सफीक अंसारी,नोडल पदाधिकारी सौरभ कुमार,मिलन मंडल,दयामय घोष, जियाउल अली,असगर अली,काजी पियूष, मशिउर रहमान,करीम अली,बालक हांसदा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग मौजूद थे। मालूम हो कि टेसजुड़िया में कार्यक्रम का मंच संचालन पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


