कुंडहित (जामताड़ा) । सोमवार को कुंडहित बीआरसी भवन मे विभिन्न विद्यालय का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान सोशल ऑडिट के पंकज कुमार झा, जुरी टीम में प्रमुख्य रामकिशोर मुर्मू,, बीईईओ मिल घोष, सहित पांच सदस्यों टीम उपस्थित थे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय वाधाशोला, बारमेशिया, बागडेहरी, युएमएस आमलादही, आमडुबी सहित दस विद्यालय का प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट के तहत जनसुनवाई किया गया। जनसुनवाई के दौरान विद्यालय में थाली-ग्लास, विद्यालय में सवस्वती वाहिनी की नियमित वैठक नही होना, किचन सेड नही होना, बच्चों के हिसाब से वर्ग कमरा नही होना, बच्चों का बैठने का व्यवस्था नही होना, विद्यालय के चारदीवारी नही होना, शौचालय में पानी व्यवस्था नही होना, बच्चों को खाना खाने के समय दोैरी नही होना आदि बिन्दुओ पर जनसुनवाई किया गया। वही पूर्व में हुए सोशल ऑडिट में जो भी मुद्वा आये थे उस सभी का निष्पादन किया गया। वही जनसुनवाई के दौरान सोशल ऑडिट टीम के पंकज कुमार झा ने उपस्थित विद्यालय के शिक्षको ंजानकारी देते हुए बताया शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय में सुमिचित व्यवस्था को दुरुस्तर करना है।वही सर्वाेगीण शिक्षा के तहत बिजली,पानी, चारदीवारी समेत अन्य व्यवस्था का जनसुनवाई किया गया। मौके पर कम्प्युटर आफपरेटर मेघनाथ सेन एंव सोशल ऑडिट टीम के अलावे विभिन्न विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।





